Wednesday, 8 April 2015

स्नैपडील और अमेजन पर भी बिकेंगे शियोमी Xiaomi स्मार्टफोन

नई दिल्ली. चीन की मोबाइल फोन कंपनी शियोमी ने स्नैपडील और अमेजन जैसे अन्य ई-कामर्स पोर्टलों पर भी अपने हैंडसेट बेचने का निर्णय किया है. अभी तक कंपनी के फोन सिर्फ फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध थे.
भारत में पिछले साल जुलाई में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी ने अपने हैंडसेट बेचने के लिए ऑनलाइन बाजार का विकल्प अपनाया था और इसके लिए फ्लिपकार्ट से गठबंधन किया था.
शियोमी ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा, कल यानी 8 अप्रैल से हम और दो साझीदार चैनल जोड़ रहे हैं जहां से आप हमारे उत्पाद खरीद सकते हैं. ये हैं स्नैपडील और अमेजन इंडिया.
अधिक संख्या में उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए शियोमी ने खुदरा श्रृंखला चलाने वाली दि मोबाइल स्टोर के साथ गठबंधन किया है. साथ ही उसने निजी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल से भी साझीदारी की है.

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post