जॉन अब्राहम स्टारर फोर्स 2 के अगस्त तक फ्लोर पर जाने के आसार हैं। विपुल शाह ने भी कैट के साथ आखिरी बार नमस्ते लंदन में ही काम किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में भी कहा कि कैटरीना के साथ काम करना उन्हें बहुत पसंद है और वो अपनी ज़्यादातर फिल्मों में कैटरीना को कास्ट करना चाहेंगे।
पिछली बार फोर्स में जॉन अब्राहम के अपोज़िट जेनेलिया डीसूज़ा ने काम किया था और ये काफी छोटा रोल था। हालांकि इस बार फोर्स के सीक्वल में हीरोइन का किरदार बड़ा और धमाकेदार होने वाला है और इसलिए विपुल इसके लिए कैटरीना को कास्ट करना चाहते हैं।
हालांकि अभी इस रोल के लिए किसी भी हीरोइन का अप्रोच नहीं किया गया है लेकिन फिर भी कैटरीना इस रोल के लिए परफेक्ट रहेंगी क्योंकि उनकी और जॉन अब्राहम की केमिस्ट्री ने न्यूयॉर्क में धमाका कर दिया था।
No comments:
Post a Comment