.......................................
3.10 बजे: काठमांडू में भूकंप प्रभावित लोगों को संबोधित कर रहे हैं बाबा रामदेव
.......................................
2.26 बजे: विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करके बताया कि एक सी 17 विमान 52 यात्रियों को लेकर और एक आईएल 76 विमान 200 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
.......................................
2.40 बजे: काठमांडू में लैंड नहीं कर पाया विमान। एयरपोर्ट स्ट्रिप ठीक नहीं थी, अथॉरिटी ने लैंडिंग परमिशन देने से किया इनकार।
........................................
........................................
2.30 बजे: पटना में DM ने 2 दिनों के लिए स्कूल बंद करने का आदेश दिया।
........................................
2.15 बजे: शिवसेना के सांसद प्रधानमंत्री राहत कोष में एक महीने की सैलरी देंगे।
........................................
2.10 बजे:राजस्थान के नदबई में छत ढहने से 11 साल की लड़की की मौत।
........................................
2.00 बजे:पीएम मोदी ने 3.30 बजे उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। भूकंप के बाद के हालात की समीक्षा की जाएगी।
........................................
1.50 बजे: एक घंटे बाद दिल्ली मेट्रो सेवा बहाल की गई।
........................................
1.45 बजे: काठमांडू एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक चार बजे तक सस्पेंड लेकिन राहत और बचाव कार्य जारी रहेंगे।
........................................
1.41 बजे: पूरा सिस्टम चेक करने के बाद दोबारा शुरू होगी दिल्ली मेट्रो। स्पीड भी कम रखी जाएगी।
........................................
1.31 बजे: भारत से नेपाल के लिए उड़ानें चार बजे तक रोकी गईं। कोलकाता मेट्रो भी रोकी गई।
........................................
1.31 बजे: भारत से नेपाल के लिए उड़ानें चार बजे तक रोकी गईं। कोलकाता मेट्रो भी रोकी गई।
........................................
1.25 बजे: बिहार के मधेपुरा में जेल की दीवार गिरी। भूगर्भ शास्त्री एनसी पंत ने कहा कि आगे आने वाले झटके और भी तीव्रता वाले हो सकते हैं।
........................................
1.00 बजे: नेपाल के कोडारी में एक बार फिर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 5.0 और 4.7 की तीव्रता।
........................................
12: 50 बजे: झटकों के बाद दिल्ली मेट्रो सेवा रोक दी गई। लोग घरों से बाहर निकले।
........................................
12:41 बजे: रिक्टर स्केल पर 6.7 तीव्रता मापी गई। भूकंप का केंद्र काठमांडू से 80 किमी दूर कोडारी में।
........................................
12.39 बजे: नेपाल और भारत में रविवार को एक बार फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके। दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, उत्तराखंड, झारखंड, एमपी और असम तक ये झटके महसूस किए गए।
........................................
उधर, नेपाल में शनिवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 2500 पार हो गई है। हालांकि नेपाल के गृह मंत्रालय की ओर से अभी तक 1950 लोगों के मरने की पुष्टि की गई लेकिन संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। नेपाल की लोकल मीडिया के मुताबिक ग्रामीण इलाकों के मलबे में फंसे लोगों का निकालने का काम अब भी जारी है। सिर्फ काठमांडू में 721 लोगों की मौत हुई है।
हेल्पलाइन नंबर
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने नेपाल में गुमशुदा लोगों से जुड़ी जानकारी के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं 011-26701728, 011-26701729, 09868891801 काठमांडू स्थित भारतीय एंबेसी का हेल्पलाइन नंबर है +9779851107021, +9779851135141
भारतीय सेना ने नेपाल में शुरू किया 'ऑपरेशन मैत्री'
भारतीय सेना ने नेपाल में बचाव कार्य के लिए 'ऑपरेशन मैत्री' शुरू कर बचाव कार्य तेज कर दिया है। एनडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गई हैं। एनडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल ओपी सिंह रविवार को हालात का जायजा लेने नेपाल जाएंगे। हिंडन एयर फोर्स के एओसी ने बताया कि दो C-17 ग्लोबमास्टर विमानों को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से रवाना किया गया है, जो कि काठमांडू में लैंड कर चुके हैं।

No comments:
Post a Comment