गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट ने मिंत्रा डॉट कॉम को खरीद लिया है। करीब 30 करोड़ डॉलर में हुए इस सौदे के बाद मिंत्रा की 100 फीसदी हिस्सेदारी फ्लिपकार्ट के पास है।
फ्लिपकार्ट में वाइस प्रेजिडेंट रिटेल और बैंड अलायंसेज के हेड मिशेल अडनानी ने बताया, 'पिछले साल हमारा कारोबार ऐप पर ज्यादा था, इसके बावजूद भी हमने वेब और डेस्कटॉप से ऑपरेट किया। अगले साल तक हम सिर्फ मोबाइल तक ही सीमित होने जा रहे हैं।' उन्होंने बताया, 'एक साल पहले तक हमारे पास 6 फीसदी ट्रैफिक मोबाइल से आता था। लेकिन, 18 महीने से भी कम समय में यह ट्रैफिक दस गुना बढ़ गया है। इससे कंज्यूमर्स के संदर्भ में मोबाइल की अहमियत का पता चलता है।
चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इंटरनेट मार्केट हैं जहां करीब 24 करोड़ यूजर्स हैं। बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के अनुमान के मुताबिक 2018 तक भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 58 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। उनमें से 70-80 फीसदी लोग मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करते नजर आएंगे।
No comments:
Post a Comment