Tuesday, 21 April 2015

मोदी की डांट से फूट-फूटकर रोए बड़बोले मंत्री गिरिराज

'तो क्या कांग्रेस उनका नेतृत्व स्वीकार करती'सोनिया गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बड़बोले मंत्री गिरिराज सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐसी डांट लगाई कि वो फूट-फूटकर रोने लगे। संसदीय दल की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस मसले पर गिरिराज सिंह से जवाब तलब किया तो वो इतने आहत हुए कि खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे।

आज तक के मुताबिक गिरिराज सिंह अपना चश्मा उतारकर आंसू पोंछते हुए दिखे। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति इरानी ने उन्हें सांत्वना दी। हालांकि गिरिराज सिंह ने इस पूरे वाकये का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ और न ही उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर पीएम से कोई मुलाकात की है।

उन्होंने संवाददाता से सवाल किया कि क्या आप महाभारत के संजय हो जो सब कुछ देख लेते हैं। आपको बता दें कि गिरिराज की सोनिया गांधी को लेकर की टिप्पणी पर मोदी सरकार को शर्मसार होना पड़ा था। गिरिराज सिंह के खिलाफ कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हुआ था।
गौरतलब है कि सोमवार को कांग्रेस ने संसद में बजट सत्र के दूसरे हिस्से के पहले दिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और शिवसेना सांसद संजय राउत के बयान को मुद्दा बनाया।

गौरतलब है कि पिछले दिनों गिरिराज सिंह ने एक अनौपचारिक बातचीत में कहा "राजीव गांधी अगर किसी नाइजीरियन महिला से शादी किए होते, जो गोरी चमड़ी की नहीं होती तो क्या कांग्रेस उनका नेतृत्व स्वीकार करती"।

हमीरपुर में एक पत्रकार वार्ता के बाद लोगों से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने यह टिप्पणी की थी। बाद में विवाद बढ़ने पर गिरिराज सिंह ने कहा था कि अगर उन्होंने सोनिया या राहुल समेत किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, तो उन्हें इसके लिए खेद है। वहीँ लोकसभा चुनाव के दौरान गिरिराज सिंह ने विवादित बयान दिया था।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post