मालूम हो, कोहली ने विश्व कप के दौरान एक पत्रकार के बदसलूकी की थी। कोहली अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पर छपे लेख से नाखुश थे।
बहरहाल, अब एक साक्षात्कार में डालमिया ने कहा है कि कोहली के व्यव्हार पर नजर रखी जा रही है और जो गलत है, उसे सुधारने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, मैं कोहली का पक्ष नहीं ले रहा हूं, लेकिन यह भी नहीं कह रहा हूं कि सबकुछ ठीक है।
बकौल डालमिया, मैं खुद टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान के बर्ताव पर नजर रखूंगा और तय करूंगा कि क्या कोई कदम उठाने की जरूरत है या नहीं? कोई कार्रवाई की जाना है तो हम इस बार में बात कर सकते हैं।
मैदान पर और मैदान से बाहर अपने उग्र व्यव्हार के कारण 26 वर्षीय कोहली लगातार सुर्खियों में हैं। पर्थ में पत्रकार से किए गए बर्ताव को बीसीसीआई सचिन अनुराग ठाकुर ने भी गलत माना था, लेकिन कोहली ने माफी नहीं मांगी थी।
No comments:
Post a Comment