Friday, 24 April 2015

IPL-8 : दिल्ली ने मुम्बई को हराया।

दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुरुवार को IPL-8 के 21वें मैच में मुंबई को 37 रन से शिकस्त दी। दिल्ली के लिए मैच के हीरो कप्तान ड्युमिनी (78) और श्रेयस अय्यर (83) रहे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 154 रन की पार्टनरशिप की। इमरान ताहिर ने तीन विकेट लिया।

दिल्ली के आगे मुंबई की बुरी हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज तीस से ज्यादा रन बना ही नहीं सका। विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने 28, रोहित शर्मा और अंबाती रायडू ने 30-30 रन बनाए। दिल्ली की शानदार गेंदबाजी के आगे मुंबई का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका।

इससे पहले, फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस के सामने के जीत के लिए 191 रनों का टारगेट रखा। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे डेयरडेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 190 रन बनाए।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post