किसानों की आत्महत्या की खबर के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले विदर्भ के अमरावती से वह यात्रा शुरू करेंगे। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
राहुल गांधी 30 अप्रैल को यहां दो दिवसीय विदर्भ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे 175 किमी की यात्रा करेंगे और 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे।
राहुल गांधी बुधवार की शाम नागपुर पहुंच जाएंगे लेकिन अपनी लंबी यात्रा की शुरुआत बृहस्पतिवार से करेंगे। चव्हाण ने बताया कि यात्रा शुरू करने से पहले राहुल अमरावती जिले के धामणगांव तहसील के गांवों में किसानों से संवाद करेंगे।
इस इलाके में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है। चव्हाण ने कहा कि जनवरी से अब तक राज्य में करीब 1200 किसानों ने आत्महत्या की है, जिसमें से 295 किसान अमरावती मंडल से ही हैं।
इसके अलावा औरंगाबाद में 215 किसानों ने खुदकुशी की है। विदर्भ में इतने किसानों की जान चली गई लेकिन केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने लोकसभा में गलत जानकारी दी।
No comments:
Post a Comment