Sunday, 26 April 2015

बिहार: भूकंप में अबतक 15 की मौत, परिजनों को चार लाख मुआवजे की घोषणा

पटना. बिहार सरकार ने भूकंम में मरने वालों के परिजनों के लिए चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी मृतकों के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा देने का आदेश दिया है. इसके साथ ही घायल हुए लोगों के मुफ्त इलाज का भी आदेश जारी किया गया है.
बिहार में शनिवार की सुबह आए भूकंप ने 15 लोगों की जान ले ली. 34 लोग घायल हुए हैं. आपदा प्रबंधन विभाग ने पूर्वी चंपारण में चार, पश्चिम चंपारण में तीन, सीतामढ़ी में चार, शिवहर में एक, सारण में एक एवं दरभंगा में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. घायलों में पूर्वी चंपारण के दो, सीतामढ़ी के आठ, दरभंगा के दो, वैशाली के तीन, मधुबनी के तीन, नालंदा के चार व मुंगेर के आठ लोग शामिल हैं. विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. खासकर कच्चा मकान, दरार वाली दीवारो के मकान, ऊंची बिल्डिंग और पुराने माकन में रहने वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहने को कहा गया है.

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post