नीतीश कुमार ने लोगों से की अपील, अफवाहों पर नहीं दे ध्यान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से पटना पहुचने के बाद प्रेसवार्ता की है। मु़ख्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों को कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में निकल जाये और पता करें कि किस क्षेत्र में कितनी क्षति हुई है। कितने लोग घायल हुए हैं। अब तक जो सूचना मिली है उसमें 25 लोगों की मौत हुई है। बहुत सारे घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चलाया जा रहा है। हमने फिल्ड ऑफिसरों को 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा है। पीडि़तों को राहत पहुंचाने में सरकार लगी हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि ऐसे समय में बहुत सारी अफवाहें उड़ाई जाती हैं। लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। ऐसे में लोगों को सावधान और शांत रहना चाहिए।
No comments:
Post a Comment