Saturday, 25 April 2015

एलजी ने उतारा 2000GB मैमोरी सपोर्ट के साथ स्मार्टफोन

अन्य फीचर्स पर एक नजरएलजी ने अपने फ्लै‌गशिप स्मार्टफोन 4जी के लॉन्च से पहले ही मिडरेंज सेगमेंट में अपने नया स्मार्टफोन जी स्टाइलो पेश कर दिया है।

एलजी ने अपने फ्लै‌गशिप स्मार्टफोन 4जी के लॉन्च से पहले ही मिडरेंज सेगमेंट में अपने नया स्मार्टफोन जी स्टाइलो (G Stylo) पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को साउथ कोरिया में लॉन्च किया है।

एलजी के मुताबिक 5 मई को दुनिया भर में लॉन्च किया जाएगा. जी स्टाइलो की कीमत 400,000 KRW (कोरियन वॉन) करीब 23,000 रुपए तय की गई है।

एंड्रॉयड 5.‍0 लॉलीपॉप ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत एक्सटर्नल मैमोरी स्पोर्ट है। कंपनी का दावा है कि फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB (टेराबाइट) यानी 2000GB तक बढ़ाया जा सकता है। लेकिन माइक्रोएसडी की यह स्पोर्ट किसी काम की नहीं है क्योंकि बाजार में अब तक 2TB माइक्रोएसडी कार्ड उपलब्ध ही नहीं है।
एलजी जी स्टाइलो में 5.7 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल)आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी पिक्सल डें‌सिटी 256पीपीआई है। फोन में स्टाइलस सपोर्ट भी दी गई है।

फोन 64 बिट 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 410 प्रोसेसर, 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश सहित 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो एलटीई, 3जी, जीपीआरएस/ऐज, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी, एनएफसी और ब्लूटूथ सपोर्ट मौजूद है। फोन की बैटरी 23000mAh है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post