Tuesday, 21 April 2015

अनुष्का दिल के करीब, जान भी दे सकता हूं: विराट कोहली


बेंगलूरू। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि उनका और अनुष्का शर्मा का रिश्ता भी सामान्य लोगों के आपसी रिश्ते की तरह ही है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जो लोग उनके दिल के करीब हैं उनके लिए वे जान भी दे सकते हैं। जो भी मेरे नजदीक है उनको लेकर मैं प्रोटेक्टिव हूं और कोई गलती नहीं करता।
अनुष्का के पुतले जलाने से अभी भी आहत
उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद अनुष्का के पुतले जलाने और फोटो जलाने से मैं अभी भी आहत हूं। यह सही बात नहीं है। अनुष्का को दोष देना भयानक है। लोग इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं। अनुष्का और मैं एक दूसरे की केयर और रेस्पेक्ट करते हैं। हालांकि शादी के बारे में पूछे जाने पर कोहली ने कहाकि यह निजी सवाल है और कुछ चीजें प्राइवेट ही रहनी चाहिए।
विश्वास पर टिका है हमारा रिश्ता
विराट ने कहाकि 2013 के मध्य में एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान हम पहली बार मिले। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वे अनुष्का की किस बात से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। वहीं अनुष्का के बॉलीवुड में काम करने के बारे में विराट ने कहाकि, हम एक दूसरे को समझते हैं। हमारे बीच कोई बेईमानी और अविश्वास नहीं है। उसके चलते मेरे जीवन में स्थिरता आई है।
इमोशनल कहो, गुस्सैल नहीं
जब उनसे पूछा गया कि क्या वे भारत के बॉल्ड और अग्रेसिव चेहरे हैं तो उन्होंने हंसते हुए कहाकि जमाना बदल रहा है। अब समय है कि सामने आए और बात करें। विराट ने कहाकि वे भावुक है गुस्सैल नहीं। जो लोग मुझे नहीं जानते उन्होंने एक धारणा बना ली लेकिन ये मेरे वश में नहीं है। मेरे लिए महत्वपूर्ण है कि मेरा परिवार क्या सोचता है, अनुष्का क्या सोचती है और मेरे दोस्त क्या सोचते हैं।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post