Tuesday, 21 April 2015

भूमि अधिग्रहण को लेकर भाजपा की बैठक आज


नई दिल्ली : सोमवार को संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हुई, तो हंगामा भी हुआ। केंद्र सरकार की ओर से राजीव प्रताप रुडी ने एक बार फिर संशोधि‍त भू‍मि‍ अध‍िग्र बिल को पेश किया। किसानों के मुद्दे पर मंगलवार को भी संसद में हंगामे के आसार हैं, वहीं रणनीति बनाने के लिए बीजेपी संसदीय दल की बैठक करने वाली है।
सदन में सोमवार को भारी हंगामे और नारेबाजी के बीच सरकार ने भू‍मि‍ बिल पेश किया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बिल को बैक डोर से पास करवाना चाहती है। पार्टी ने सरकार से अध्यादेश वापस लेने की मांग की है। मंगलवार को कांग्रेस केंद्र से मुआवजे की मांग करेगी, जबकि राहुल को घेरने के लिए बीजेपी संसदीय दल की बैठक करेगी।
वहीं, जनता दल परिवार के मुखि‍या मुलायम सिंह यादव ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। मुलायम ने कहा कि मोदी किसानों का नाश कर देंगे। इसके सीधे संकेत हैं कि जनता परिवार भी सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। राहुल ने कहा कि मोदी सरकार सूट-बूट वाली सरकार है। सरकार उद्योगपतियों के लिए किसानों को भूल गई है। देश की 60 फीसदी जनता खेती पर निर्भर है, लेकिन मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि इतनी बड़ी आबादी पर गुस्सा क्यों? राहुल गांधी ने अपने भाषण में आगे कहा कि अच्छे दिन की सरकार फेल हो गई है और किसानों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।
राहुल गांधी के आरोपों का संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने जवाब दिया। वेंकैया ने कहा कि सरकार किसानों के लिए काम कर रही है, जिन किसानों के 33 फीसदी फसल बर्बाद हुए, उन्हें भी मुवाअजा दिए जाने की घोषणाकी गई है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post