Wednesday, 29 April 2015

शादी की बात पर क्या बोले रणबीर कपूर?

Ranveer kapoor के लिए चित्र परिणामरणबीर कपूर ने पहली बार कबूला है कि उन्हें प्यार हुआ है, लेकिन फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या आपकी शादी बेहद गुपचुप तरीके से होगी? रणबीर ने कहा, 'मेरे ख्याल से आप शादी को सिर्फ अपने तक सीमित नहीं रख सकते। हम कलाकार हैं। यह एक खास दिन होता है, इसलिए इसकी घोषणा मुझे ही करने दें। फिलहाल शादी की कोई योजना नहीं है।'

उन्होंने कहा, 'मुझे प्यार हुआ है। मुझे किसी के प्रति वचनबद्धता एवं जिम्मेदारी का अहसास होता है। जब सवाल शादी का हो, तो ज्यादा अटकलें मजा किरकिरा कर देती हैं। मैं मीडिया से गुजारिश करना चाहूंगा कि मेरी शादी की तारीख के बारे में अटकलें लगाने बंद कर दें।' रणबीर को अपनी अगली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' का इंतजार है। अनुराग कश्यप निर्देशित यह फिल्म 15 मई को रिलीज होनी है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और फिल्म मेकर करण जौहर भी फिल्म में नजर आएंगे।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post