पटना. शनिवार रात को राजधानी के लोग दहशत में थे। कोई जान बचाने को पार्क में बैठा था तो किसी ने गांधी मैदान में शरण ले रही थी। दहशत के इस माहौल में चोरों को मौका मिल गया। चोरों ने राजधानी के पॉश इलाके एयरपोर्ट के पास स्थित कौटिल्य नगर में तीन पूर्व मंत्रियों के घर चोरी कर ली।
चोरों ने पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी के घर से पांच लाख रुपए नकद और एक लाख रुपए के गहने पर हाथ साफ किया। इसके साथ ही पूर्व मंत्री पीएन शर्मा के घर से से चार हजार रुपए और कुछ कागजात और पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक के घर से टीवी और कुछ और कीमती सामान चोरी हो गए हैं।
No comments:
Post a Comment