बड़ी हो गई सचिन की बेटी, शाहिद के साथ होगी बॉलीवुड में एंट्री!
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर जल्द ही फिल्मों में दिखेगी। खबर है कि वह अपनी पहली फिल्म शाहिद कपूर के साथ करेगी।सारा अभी 18 साल की है। वह मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। अब खबर है कि जल्द ही उसकी एंट्री बॉलीवुड में होने वाली है। एक निर्देशक ने उसे शाहिद कपूर के अपोजिट उतारने का मन भी बना लिया है। हालांकि सारा पहले भी बॉलीवुड गलियारों में देखी जा चुकी है।
वह कई बार अपनी मां के साथ फिल्मी सितारों की पार्टियों में जाती रही है। वह कई बार अपनी मां के साथ फिल्मी सितारों की पार्टियों में जाती रही है। लेकिन अब सारा अपनी मां के आंचल से बाहर आने वाली हैं।
सारा का छोटा भाई यानि सचिन का बेटा अर्जुन फिलहाल क्रिकेट मन लगाए हुए है।
No comments:
Post a Comment