दिल्ली
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत और नेपाल में रुक-रुक कर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में महसूस किए गए हैं। काठमांडू में सबसे तगड़ा भूकंप आया है और नेपाल में कुछ घरों के क्षतिग्रस्त होने की भी खबर मिली है। इसमें किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। पहला झटका 11 बजकर 41 मिनट पर महसूस किया गया, जबकि 12 बजकर 19 मिनट पर दूसरी बार झटके महसूस किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश और नेपाल में भूकंप प्रभावितों तक पहुंचने की कोशिश शुरू हो गई है।
पहली बार तेज झटके कई इलाकों में 2 मिनट तक महसूस किए गए हैं। लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि करीब आधे घंटे बाद दूसरी बार करीब 15 सेकंड के लिए धरती कांपी। शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि भूकंप का अधिकेंद्र नेपाल में पोखरा से 80 किलोमीटर पूर्व में था। काठमांडू में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई है। जैसे ही धरती कांपनी शुरू हुई लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर आ गए। दिल्ली और कोलकाता में मेट्रो की सेवा थोड़ी देर के लिए रोक दी गई है।
No comments:
Post a Comment