आवेदन शुल्क के तौर पर इन सभी पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 20 रुपये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी शाखा में सीबीएस के जरिए जमा करना होगा।
पदों के अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। इसके अलावा इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने सितंबर-अक्टूबर, 2014 में आरआरबी की ऑनलाइन आयोजित सीडब्ल्यूई परीक्षा में न्यूनतम निर्धारित अंक प्राप्त किए हों। आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम निर्धारित अंक 70 वहीं अनारक्षित वर्ग के लिए यह 80 अंक निर्धारित किया गया है। इन पदों पर चयन उक्त परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए बैंक की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट http://www.kgsgbank.co.in पर लॉग ऑन करें और योग्यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग ऑन करें।
No comments:
Post a Comment