गूगल की यह सर्विस फिलहाल केवल नेक्सस 6 स्मार्टफोन पर टी-मोबाइल के नेटवर्क पर ही मिलेगी। कंपनी ने इस सर्विस को प्रोजेक्ट एफआई नाम दिया है। एफआई प्रोजेक्ट के तहत एक मिलियन यूजर्स को फ्री वाईफाई स्पॉट तथा शक्तिशाली नेटवर्क की जानकारी मिलेगी।
इस सर्विस को उपयोग करने के लिए प्रतिमाह 20 डॉलर खर्च करना होगा। वहीं प्रति गीगाबाइट के डेटा उपयोग के लिए 10 डॉलर खर्च करने होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह सेवा सफल होती है तो अन्य वायरलेस सर्विस प्रदाताओं पर भी कम मूल्य में बेहतर सेवा देने का दबाव बढ़ेगा।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में टी-मोबाइल तथा एटी एंड टी कंपनी अपने ग्राहकों को बचा हुआ डेटा कैरी फॉरवर्ड करने की सुविधा भी देती है। इससे ग्राहकों को काफी फायदा भी होता है।
गौरतलब है कि एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के जरिए गूगल की मोबाइल मार्केट में काफी अच्छी उपस्थिति है। इसी के साथ कंपनी का जीमेल और गूगल मैप्स ऐप भी पूरी दुनिया में काफी उपयोग किया जाता है।
No comments:
Post a Comment