उधर, तीन दिन में आए 66 भूकंप के झटकों से तबाह हो चुके नेपाल में मौत का आंकड़ा 3726 पहुंच गया है। देश के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में अभी भी 6 हजार से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं।
सोमवार के अपडेट्स
7:10 PM: विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि एनडीआरअफ की तीन टीमें और नेपाल भेजी जाएंगी। गोरखपुर से लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए ट्रेन में स्पेशल बोगी रिजर्व कराई गई है। 5 एयरक्राफ्ट और नेपाल भेजे गए हैं।
6:56 PM: पश्चिम बंगाल और बिहार में सोमवार शाम फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार में मधेपुरा, पटना, सीतामढ़ी जबकि पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी, दिनाजपुर, मालदा, सिलिगुड़ी में हल्के झटके महसूस किए गए।
6:28 PM: पश्चिम बंगाल और बिहार में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार में मधेपुरा, पटना, सीतामढ़ी जबकि पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी, दिनाजपुर, मालदा, सिलिगुड़ी में महसूस किए गए हल्के झटके।
-----------
5:30 PM: नेपाल में पेट्रोल-डीजल का संकट। उधर, स्पाइसजेट ने नेपाल में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो अतिरिक्त स्पेशल प्लेन ऑपरेट करने का एलान किया। इसके अलावा, अगले दो दिन तक बेस फेयर भी घटाकर एक रुपए कर दिया।
-----------
4:00 PM: तेलुगु फिल्मों के एक्टर के. विजय की भूकंप के चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार को जिस वक्त भूकंप आया 25 साल के विजय एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में नेपाल में थे। शनिवार को उनकी कार पलट गई थी जिसमें उनकी मौत हो गई।
-----------
3:28 PM: #OperationMaitri के इंचार्ज जनरल संधू ने कहा- नेपाल में @PMOIndia के तहत चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन चीन और अन्य देशों के ऑपरेशनों से दस गुना ज्यादा बड़ा।
-----------
1.41 AM: संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू ने नेपाल और भारत में भूकंप के कारण प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों के लिए सभी सांसदों के सामने एक महीने की सैलरी डोनेट करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर सभी पार्टियां एकमत हैं।
-----------
1.20PM: संसद में होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने दिया बयान। पीएम की तत्परता की तारीफ की। बोले- मुझसे पहले बचाव कार्य में जुट गए थे पीएम।
-----------
1.23PM : राजनाथ ने विदेशियों को मुक्त वीजा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, भारत-नेपाल सीमा पर राहत शिविर लगाए गए हैं। इसमें एसएसबी के जवान सहयोग कर रहे हैं।
-----------
1.25PM : राजनाथ ने कहा, मरने वालों के परिजनों को 2 लाख और जिनके मकानों को क्षति हुई, उनको भी मुआवजा दिया जाएगा। नेपाल से लोगों को बस और विमानों से निकाला जा रहा है।
-----------
1.12PM : नेपाल ने बचाव कार्य के लिए पूरी आर्मी उतारी। नेपाली आर्मी के प्रवक्ता जगदीश पोखरेल ने कहा, '' करीब 100000 सैनिकों को बचाव कार्य में उतार दिया गया है। सेना से जुड़े 90 प्रतिशत लोग राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।''
-----------
12.57 PM: बिहार में भूकंप के हालातों का जायजा लेने आए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा- स्थिति कंट्रोल में, नेपाल की स्थित को लेकर चिंता ज्यादा।
-----------
11:22 AM: नेशनल क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी (एनसीएमसी) की बैठक से पहले होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह का बयान- भूकंप प्रभावित सभी राज्यों के सीएम से प्रधानमंत्री ने की है बात। नेपाल को भी जारी रहेगा पूरा समर्थन, बचाव-राहत कार्य में मदद करती रहेगी भारत सरकार।
-----------
11:03 AM: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ने नेपाल में मारे गए लोगों के प्रति व्यक्त किया शोक। संसद में 12 बजे बयान देगी केंद्र सरकार।
-----------
10:55 AM: भारतीय मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल एलएस राठौड़ ने कहा- नेपाल में अगले 48 घंटे भारी बारिश की आशंका, बचाव-राहत कार्य हो सकता है प्रभावित। धीरे-धीरे कम हो रही है अब भूकंप आने की संभावना।
-----------
10:49 AM: नेपाल में भूकंप के बाद हैदराबाद की एक पर्वतारोही एवरेस्ट बेस कैंप से लापता, मां ने कहा- एजेंसी कह रही है कि ठीक है मेरी बेटी।
-----------
10:30 AM: नेपाल से भारतीयों को सुरक्षित निकालने को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान आया। नेपाल के पोखर से बिहार के रक्सौल और काठमांडू से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर तक विशेष बसें चलेंगी।
-----------
10:05 AM: काठमांडू के न्यू बस पार्क इलाके में तीन दिन से मलबे में दबे एक शख्स को निकालने की कोशिश जारी।
-----------
9.55 AM: दो दिन से लगातार आ रहे भूकंप के झटकों को देखते हुए बिहार के दरभंगा में डीएम ने दो दिन तक जिले के सारे सिनेमा हॉल बंद रखने के आदेश दिए।
-----------
9.17 AM: भूकंप में 3218 लोगों के मारे जाने की पुष्टि, नेपाल सरकार की आशंका 10 हजार पार हो सकता है मौत का आंकड़ा। सरकार ने कहा- ग्रामीण इलाकों तक पहुंचने की कोशिश। 6000 से ज्यादा लोग घायल।
-----------
9.10 AM: नेपाल सरकार की ओर से विश्व से अपील- रक्तदान करें ताकि घायलों के इलाज में ब्लड की कमी न पड़े।
-----------
8.44 AM: बचाव और राहत कार्यों के को-आर्डिनेशन के लिए गृह मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी बीके प्रसाद के नेतृत्व में एक इंटर-मिनिस्ट्रियल टीम नेपाल रवाना।
-----------
8.13 AM: @MEAIndia के ट्वीट के मुताबिक भारतीय वायुसेना के विमानों ने 25 अप्रैल से अबतक 1935 लोगों को नेपाल से सुरक्षित लाया है।
-----------
रविवार को नेपाल के साथ भारत में भी आया था भूकंप
9:56 PM: नेपाल में फिर आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, यूपी, बिहार में भी महसूस किया गए झटके।
9:56 PM: नेपाल में फिर आया 5.3 तीव्रता का भूकंप, यूपी, बिहार में भी महसूस किया गए झटके।
No comments:
Post a Comment