विज्ञापित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त विद्यालय से मैट्रिकुलेशन अथवा आईटीआई या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों के लिए 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये प्रतिमाह व ग्रेड पे 1,800 रुपये वेतनमान निर्धारित किया गया है।
इन पदों पर आवेदन केवल ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे। विज्ञापित पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को डाउनलोड करें व उसे सावधानीपूर्वक भरें।
पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को 'सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, सेंट्रल वॉटर कमीशन हाइड्रोलॉजिकल ऑब्जरवेशन सर्कल, मार्केट एरिया नंबर-4, मैथन, धनबाद, झारखंड-828207' के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजें। आवेदन का अंतिम चयन साक्षात्कार या ट्रेड परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 18 मई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए या किसी अन्य सहायता के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट www.cwc.gov.in पर लॉग ऑन करें।
No comments:
Post a Comment