Thursday, 30 April 2015

नेपाल में पाक ने मदद के नाम पर भेजे बीफ मसाला पैकेट्स

pakistani beef masala packets के लिए चित्र परिणामकाठमांडू। भूकंप में तबाह हुए नेपाल की मदद के लिए दुनिया के कई देश सामने आए हैं, लेकिन पाकिस्तान द्वारा भेजी गई मदद से नेपाल में आक्रोश है। दरअसल, पाकिस्तान ने खाद्य सामग्री में बीफ (गोमांस) मसाले के पैकेट भेज दिए। इससे नेपाल सरकार सकते में है। नेपाल हिंदू बहुल देश है, जहां गाय को पवित्र माना जाता है। यहां गो-हत्या पर 12 साल की सजा का प्रावधान है। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया ने तीखी प्रतिक्रिया दी और टि्वटर पर #Beef भारत के टॉप ट्रेन्डिंग टॉपिक में आ गया। बता दें कि पाकिस्तान ने 28 अप्रैल को अपने दो C-130 एयरक्राफ्ट भेजे थे। जिसमें 250 टेंट, 2.6 टन खाना, एक हजार रेडी टू ईट मील्स, एक हजार कंबल और 33 मेडिकल कार्टन भेजे थे।
भारतीय डॉक्टर्स ने दी जानकारी 
काठमांडू स्थित बीर हॉस्पिटल में सेवाएं दे रहे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को पीड़ितों के लिए जो 'मील्स रेडी टू ईट' भेजे गए, उनमें बीफ मसाला पैकेट थे। डॉ. बलविंदर सिंह ने बताया कि हम जब एयरपोर्ट पर खाने की सामग्री लेने गए तो यह देखकर हक्के-बक्के रहे गए। हमने वे पैकेट्स वहीं छोड़ दिए और एक होटल में खाना खाने चले गए। उन्होंने बताया कि ये पैकेट्स स्थानीय लोगों में बांटा जा रहा है। अधिकांश नेपालियों को इसके बारे में पता नहीं है। जब उन्हें पता चलेगा तो वे भी इसे हाथ नहीं लगाएंगे।

नेपाल सरकार के पास पहुंचा मामला
इस मामले की जानकारी प्रधानमंत्री सुशील कोइराला और नेपाल के खुफिया प्रमुख को दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि हमने आतंरिक जांच शुरू कर दी है। अगर रिपोर्ट सही पाई जाती हैं तो इस मामले को राजनयिक चैनल के तहत पाकिस्तान के सामने उठाया जाएगा। उधर, पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री भेजने के लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं। यह काम नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी करती है।


मामले में लोगों ने ट्वीट करके गुस्सा जाहिर किया।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post