टैब पी480 में 1024 गुणा 600 पिक्सल रेज्योलूशन के साथ 7 इंच का आइपीएस डिस्प्ले है। इसमें 32 जीबी एक्सपैंडेबल मेमोरी, 1.3 जीएचजेड क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी का रैम है। यह एंड्रायड 4.4 किटकैट पर चलता है और कंपनी के अनुसार इसे एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप भी जल्द ही मिलेगा।
इसके अलावा इसमें एचडी रिकार्डिंग के साथ 5 एमपी का रियर ऑटोफोकस कैमरा और 2 एमपी का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टीविटी के लिए इसमें 3जी, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी और वाइ-फाइ है।
डिवाइस में 3,000 एमएएच की बैटरी है। इस माह के अंत तक यह टैब स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। हाल ही में कंपनी ने अपना कैनवस स्पार्क स्मार्टफोन मात्र 4,999 रुपये में लांच किया था।
No comments:
Post a Comment