काठमांडू: नेपाल में बीते शनिवार को आए भीषण भूकंप से सिर्फ तबाही ही नहीं हुई बल्कि नेपाल में भौगोलिक बदलाव भी आए हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार काठमांडू 30 सेकंड में अपनी धुरी से 10 फुट दक्षिण की ओर खिसक गया है। इसके साथ ही पृथ्वी के एक बड़े भू-भाग में भी बदलाव दर्ज किए गए हैं। वाडिया भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने नासा के हवाले से यह जानकारी दी है।
वैज्ञानिकों के अनुसार नेपाल में रिक्टर स्केल पर 7.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इस वजह से इंडियन प्लेट के यूरेशियन प्लेट के नीचे खिसकने से हुए घर्षण के कारण पृथ्वी का 7,200 वर्ग किलोमीटर भूभाग अपनी जगह से तीन मीटर ऊपर उठ गया|
इसी खिंचाव की वजह से एक ही झटके में 79 लाख टन ऑफ टीएनटी ऊर्जा निकली, जिससे पृथ्वी की धुरी पर भी असर पड़ा। इस ऊर्जा का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह हिरोशिमा में हुए एटमी धमाके से निकली ऊर्जा से 504.4 गुना ज्यादा थी।
No comments:
Post a Comment