Monday, 27 April 2015

Earthquake Safety Check : फेसबुक की अनोखी पहल

nepal earth safety facebook के लिए चित्र परिणामनेपाल में आई तबाही ने भयानक तबाही मचाई है और वहां पर मोबाइल और संचार सेवाएं ध्‍वस्‍त हो गई हैं। भूकंप से लगभग 2000 से अधिक लोगों के मरने की खबर है और हजारों लोग अभी भी लापता हैं। नेपाल में पैदा हुई इस भयावह स्थिति के बाद सभी अपनों की खोज खबर लेने में लगे हुए हैं।
लोगों की सलामती की पुष्टि करने के लिए फेसबुक ने एक अनोखी मुहीम छेड़ी है। फेसबुक ने 'Earthquake Seftey Check' नाम से एक फीचर की शुरुअात की है, जो भूकंप से प्रभावित लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। फेसबुक के इस फीचर से प्रभावित लोग अपने आप को सेफ बता सकते हैं। इस सेफ्टी चेक से अपनी सेफ्टी बताने के साथ-साथ आप अपने जानने वालों की खैर खबर भी ले और दे सकते हैं।
अगर आपको कोई फ्रेंड जो फेसबुक पर आपसे जुड़ा है और आपका उससे फोन पर कोई संपर्क नहीं हो रहा है तो इस सेफ्टी चेक के माध्यम से आप ना केवल अपने सलामती की खबर उस तक पहुंचा सकते हैं बल्कि औरों के सुरक्षा से जुड़ी खबर भी आप इससे प्राप्त कर सकते है।
केवल इतना ही नहीं अगर आप अपने सेफ्टी चेक में खुद को या अपने किसी फ्रेंड को सेफ बताते हैं तो यह जानकारी ना केवल उस तक बल्कि उसके सभी फ्रेंड्स तक नोटिफिकेशन के माध्यम से पहुंच जाएगी।
आपको बता दें कि शनिवार को नेपाल में भारतीय समयानुसार सुबह 11.41 बजे भूकंप के तेज झटके आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.9 दर्ज की गई। भूकंप के ये झटके भारत के कई राज्‍यों में भी महसूस किए गए। अब तक नेपाल में करीब 2000 से अधिक लोंगो की मौत हो चुकी है वहीं भारत में अब तक करीब 82 से अधिक लोंगो की मौत हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post