दरअसल मोदी ने अभी हाल ही में अपने विदेश दौरे के दौरान टोरंटो में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि यूपीए सरकार के दौरान भारत की छवि 'स्कैम इंडिया' की हो गई थी। लेकिन अब उनकी सरकार 'स्कैम इंडिया' से 'स्किल इंडिया' से भारत की पहचान बना रहे हैं।
पीएम मोदी ने कांग्रेस के यूपीए सरकार पर हमला करते हुए यह भी कहा था कि जिन लोगों को गंदगी करनी थी वे गंदगी करके चले गए और अब उनकी सरकार उस गंदगी की सफाई कर रही है।
मंगलवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टोरंटो में दिए गए इस बयान को कांग्रेस सदस्यों ने मुद्दा बना कर खूब हंगाम किया। राज्यसभा में कांग्रेस नेता आंनद शर्मा ने इस मसले को उठाया और बाकी कांग्रेस सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।
हंगामे के बाद पीएम मोदी के बचाव में उतरे वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को अधिकार है कि देश में बीते 60 सालों के दौरान जो भी हुआ उसकी चर्चा करें। राज्यसभा में कांग्रेस सदस्यों के बढ़ते हंगामे को देखते हुए तीन बार राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
No comments:
Post a Comment