Tuesday, 21 April 2015

स्नैपडील ने खोला नौकरी का पिटारा, 3 हजार पदों पर होगी भर्ती

एक साल में होंगी तीन हजार भर्तियांई-कामर्स कंपनी स्नैपडील ने चालू वित्त वर्ष 2015-16 में 3,000 नई नौकरियां देने का फैसला किया है। कंपनी अपनी उत्पादकता बढ़ाने व लागत कम करने के लिए अपने कार्यालय को भी शिफ्ट करने जा रही है।

आगामी जून में कंपनी का कार्यालय गुड़गांव के उद्योग विहार में शिफ्ट होने जा रहा है, लेकिन स्नैपडील का ओखला स्थित कार्यालय भी काम करता रहेगा। गुड़गांव में स्नैपडील ने 4.5 लाख वर्गफुट की जगह ली है जिसकी क्षमता लगभग 4,500 लोगों की है।

स्नैपडील के वाइस प्रेसीडेंट (एचआर) सौरभ निगम ने  बताया कि कंपनी इस साल लगभग 3,000 नए लोगों को नौकरी देने जा रही है।

स्नैपडील टेक्नोलॉजी, मार्केट डेवलपमेंट, सप्लाई चेन व कस्टमर सर्विस में मुख्य रूप से इस साल नौकरी देगी। उन्होंने बताया कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वर्तमान में स्नैपडील में लगभग 700-750 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनकी संख्या को चालू वित्त वर्ष में दोगुना करने का लक्ष्य है। अभी स्नैपडील से लगभग 5,000 लोग प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं और चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह संख्या 8,000 तक हो सकती है। स्नैपडील में काम करने वाले कर्मचारियों की औसत उम्र 27 वर्ष है।
सौरभ निगम ने बताया कि स्नैपडील अपने कर्मचारियों को अपने विकास करने का पूरा मौका देती है इसलिए स्नैपडील में नौकरी छोड़ने की दर अन्य कंपनियों के मुकाबले कम है।

उन्होंने बताया कि कस्टमर सर्विस को जोड़ने पर स्नैपडील में नौकरी छोड़ने वालों की दर 15-17 फीसदी है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए बी टेक होना जरूरी है वहीं मार्केट डेवलपमेंट व सप्लाई चेन के लिए एमबीए की डिग्री अनिवार्य है।

कस्टमर सर्विस में साधारण ग्रेजुएट को भी नौकरी दी जा सकती है। निगम ने बताया कि स्नैपडील ने पिछले 12 महीनों में 600 फीसदी की बढ़ोतरी दर हासिल की है। इसलिए स्नैपडील की टीम पिछले एक साल की तुलना में चार गुनी बड़ी हो गई है।

उन्होंने बताया कि अब स्नैपडील के तीन कार्यालय होंगे। दो दिल्ली के मथुरा रोड व ओखला में तो एक जो सबसे बड़ा होगा, हरियाणा के गुड़गांव में। गुड़गांव स्थित स्नैपडील केकार्यालय में मेडिकल सेंटर, फूड कोर्ट, पार्किंग सुविधा, जिम, स्पा, लाइब्रेरी व क्रेच जैसी सुविधाएं होंगी। स्नैपडील ने मदर्स प्राइड व प्रेसीडियम स्कूल में अपने कर्मचारियों के बच्चे के दाखिले के लिए उनके साथ करार भी किया है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post