Tuesday, 21 April 2015

ऋतिक की हॉलीवुड में एंट्री

मुंबई। बॉलीवुड माचोमैन ऋतिक रोशन का लुक और उनका स्टाल काफी अलग है जिसके लिए उन्हे बॉलीवुड के टॉम क्रूज भी कहा जाता हैं। पिछले साल फिल्म "बैंग बैंग" से सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाले ऋतिक अब हॉलीवुड में धूम मचाने की तैयारी कर रहे हैं।
खबर है कि एक इवेंट के दौरान ऋतिक ने यह खुलासा खुद किया है कि वह एक हॉलीवुड फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
कई हॉलीवुड फिल्मों को किया रिजेक्ट
हाल ही एक इवेंट के दौरन एक्टर ने यह खुलाया किया था कि उनके पास इससे पहले भी कई हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर आ चुके हैं, लेकिन स्क्रिप्ट में दम नहीं होने के कारण उन्होने हामी नहीं भरी। साथ ही उन्होने बताया कि जिस फिल्म में वह काम कर रहे है उसकी कहानी काफी दमदार है।
मोहन जोदड़ो�में भी आएंगे नजर
ऋतिक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मोहन जोदड़ो को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग में व्यस्त ऋतिक इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। आशुतोष गोवरिकर की इस फिल्म में ऋतिक के अपोजिट पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post