Friday, 24 April 2015

रेप के आरोपी आसाराम को BJP के बड़े नेता ने बताया निर्दोष

क्या था मामलाभारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी बृहस्पतिवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने सेंट्रल जेल में बंद आसाराम से मुलाकात की। जेल से बाहर आकर स्वामी ने कहा कि अपराधी यदि जेल से छूट सकते हैं तो आसाराम को जमानत पर क्यों नहीं रिहा किया जा सकता?

वहां पहुंचकर स्वामी ने आसाराम को निर्दोष बताया। इससे पहले भी स्वामी इस तरह के बयान दे चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए स्वामी बोले कि वे आसाराम के केस की पूरी जानकारी लेने के लिए उनसे मिले हैं। इस बीच एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में आसाराम समर्थकों की भीड़ रही।

सुब्रमण्यम स्वामी ने लालू प्रसाद यादव और जयललिता का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन्हें दंड मिलता है, उन्हें भी जमानत मिल जाती है, तो फिर आसाराम को क्यों नहीं। स्वामी ने आसाराम को निर्दोष कहा है।
आसाराम पर एक 16 साल की लड़की के यौन शोषण का आरोप है, जिसके चलते वह करीब 18 महीनों से जोधपुर जेल में बंद हैं। इन दिनों आसाराम से बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद के नेता मिलने के लिए पहुंचते रहते हैं।

आसाराम को जोधपुर पुलिस ने 1 सितंबर 2013 को गिरफ्तार किया था। आसाराम ने खुद पर लगे सभी आरोपों को नकार दिया था और कहा था कि यह सब सोनिया गांधी और राहुल गांधी षड़यंत्र है।

ये लोग भी हैं बापू के साथ

सुब्रमण्यम स्वामी अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो आसाराम बापू का भला चाहते हैं। इनसे पहले कई अन्य दिग्गज भी आसाराम की पैरवी कर चुके हैं।

इन लोगों में वरिष्ठ वकील और पूर्व बीजेपी नेता राम जेठमलानी, कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे ओंकारसिंह लाखावत, बेंगलुरु के जाने-माने वकील सीवी नागेश, यूपीए सरकार में राज्यसभा के सदस्य रह चुके केटीएस तुलसी और दिल्ली के एक जाने-माने वकील केके मेनन भी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post