सोनिया गांधी: राहुल गांधी ने 2013 में कांग्रेस उपाध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले भाषण में कहा था कि 'कल रात आप सब मुझे बधाई दे रहे थे। मेरी मां मेरे कमरे में आईं, वो बैठी और रोईं .. क्योंकि जिस सत्ता की बहुत से लोगों को चाहत है वो असल में एक जहर है।'
भगवंत मान: आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को कई बार रोते देखा गया है। अब मुद्दा चाहे इराक़ में संकट के दौरान फंसे पंजाब के लोगों का हो या फिर सूबे में नशे का मुद्दा। उनके भावुक वीडियो यूट्यूब देखे जा सकते हैं।
आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष एक टीवी कार्यक्रम के दौरान फूट-फूट कर रो पड़े। अब वो ट्विटर पर छाए हैं। वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान आत्महत्या करने वाले किसान गजेंद्र की बेटी से जुड़े थे, कि अपने आंसू नहीं रोक पाए। इससे पहले भी कई नेताओं को सार्वजनिक तौर पर रोते देखा गया है।
गिरिराज सिंह: पिछले दिनों ख़बरें आईं कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डांटा है और वो रो पड़े। हालांकि ख़ुद गिरिराज ने इससे इनकार किया। उन्होंने कहा कि न तो प्रधानमंत्री से उनकी ऐसी कोई मुलाकात हुई और न ही वो डांटने पर रोए हैं।
किरण बेदी: दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा नेता किरण बेदी चुनाव प्रचार के दौरान एकदम रो पड़ीं। पूछने पर उन्होंने संवादादाताओं को बताया कि वो जनता का प्यार और समर्थन देख कर अभिभूत हो उठी थीं। हालांकि चुनाव में वो न सिर्फ़ अपनी सीट से हारीं बल्कि भाजपा को 70 में से तीन ही सीटें मिल पाईं।
लाल कृष्ण आडवाणी: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को कई बार सार्वजनिक तौर पर भावुक होते देखा गया है।
No comments:
Post a Comment