Wednesday, 29 April 2015

सौरभ गांगुली के क्रिकेट करियर पर नई किताब

sourav ganguly के लिए चित्र परिणामकोलकाता
भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार सौरभ गांगुली के करियर के नए आयामों को उनके चाहने वालों के सामने खोलने वाली एक नई किताब का यहां अनावरण हुआ। गांगुली के धुर प्रशंसक तथा एक आईटी कंपनी में काम करने वाले डिजिटल मार्केटिंग में विशेषज्ञ सप्तर्षी सरकार ने यह पुस्तक लिखी है।

'सौरभ गांगुली : क्रिकेट, कैप्टेंसी ऐंड कंट्रोवर्सी' शीर्षक वाली इस पुस्तक में एक क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर गांगुली के जीवन के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया गया है। गांगुली के गृह-नगर कोलकाता के ही रहने वाले सरकार ने कहा, 'यह पुस्तक एक व्यक्ति के क्रिकेट के साथ उसके संबंधों की पड़ताल करती है। मैं 'वीलवसौरभ डॉट कॉम' यूआरएल से एक वेबसाइट चलता हूं, जहां मैं दादा (सौरभ) के जीवन से जुड़ी रोचक बातें प्रसारित करता हूं।'

सरकार ने कहा, 'मेरी वेबसाइट पर सौरभ की ये कहानियां पढ़ने वाले पाठकों ने ही मुझे सौरभ के जीवन पर एक किताब लिखने के लिए कहा। जब मुझे लगा कि मेरे पास एक पुस्तक की रचना करने के लिए पर्याप्त सामग्री इकट्ठी हो गई है तो मैंने उसे प्रकाशित करने का निर्णय किया।' इस पुस्तक में सौरभ के क्रिकेट करियर से जुड़ी कई विवादित घटनाओं का भी जिक्र है, खासकर भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल के साथ उठा विवाद।

पुस्तक के अनावरण के अवसर पर गांगुली के बचपन के कोच अशोक मुस्तफी, पूर्व खिलाड़ी राजू मुखर्जी और गोपाल बासु भी उपस्थित थे। हालांकि इस अवसर पर खुद गांगुली व्यस्तता के चलते शामिल नहीं हो सके।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post