Saturday, 25 April 2015

फेसबुक न्यूज फीड में बदलाव, क्या आप भी इससे परेशान थे?

क्यों है यह बदलावसोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक अपनी साइट को नया बनाए रखने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग करती रहती है। फेसबुक ने अब न्यूज फीड में बदलाव करने की तैयारी कर ली है।

फ्रेंडलिस्ट में परिचित के अलावा कई अपरिचित लोग भी जुड़ जाते हैं, ऐसे में अधिक दोस्त होने पर रिश्तेदारों या करीबी दोस्तों के टाइमलाइन पर कई अपडेट्स और नोटिफिकेशन जैसे कहीं खो जाते हैं। वैसे तो टाइमलाइन पर मोस्ट रीसेंट को चुनने का विकल्प मौजूद है, लेकिन फ्रेंडलिस्ट में मौजूद सभी दोस्तों के लाइक्ड पेजेज के अपडेट्स से करीबी दोस्तों के नोटिफिकेशन और अपडेट्स काफी नीचे चले जाते हैं।

फेसबुक के इस बदलाव से आप सभी अपडेट्स आसानी से देख सकते हैं।
दरअसल फेसबुक आपकी न्यूज फीड को नई डिजाइन के साथ पेश करेगी। जिससे आपको तमाम पेजों से ज्यादा अपने दोस्तों के बारे में जानकारी मिल सके। अभी अगर आपके या आपके फ्रेंड के कमेंट को किसी के लाइक करने की सूचना भी न्यूज फीड में टॉप पर आ जाती है।

इसे लेकर फेसबुक को कई लोगों ने ऐतराज जताया था कि वे इस तरह की न्यूज फीड नहीं देखना चाहते। अक्सर फेसबुक पर मौजूद दोस्त कई ऐसे पेज को लाइक करने का इन्विटेशन भेज देते हैं, जिसे आप न चाहते हुए भी लाइक कर देते होंगे। आप चाहें तो इन पेजेज को अनलाइक कर के ऐसे अपडेट्स से बच सकते हैं। इसीलिए फेसबुक ऐसा सिस्टम लाया है जिसमें नई पोस्ट की जानकारी न्यूज फीड में टॉप पर रहेगी ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि आप कोई पोस्ट मिस ना करें।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post