Tuesday, 21 April 2015

सलमान की राह पर अक्षय, पूरे गांव को करवाया पेंट

मुंबई। एक्टिंग के साथ-साथ अक्षय कुमार सोशल वर्क में भी आगे रहते हैं। पिछले दिनों पटियाला में फिल्म "सिंह इज ब्लिंग" की शूटिंग के दौरान उन्होंने ऎसा ही कुछ किया। दरअसल शूटिंग के दौरान अक्षय और उनकी प्रोडक्शन टीम को लगा कि मलोमल गांव के घरों की हालत ठीक नहीं है और उन्हें पेंट की जरूरत है।
ऎसे में अक्की ने पूरे गांव को पेंट करवाने का डिसीजन लिया। गांव को रेड, ऑरेंज, यलो जैसे कलर्स में पेंट करवाया गया, ताकि वे कलरफुल लग सकें। यूनिट मेम्बर के अनुसार अक्की और प्रोडक्शन टीम के इस स्टेप से गांव वाले इतने खुश हुए कि उन्होंने पूरी टीम को स्वादिष्ट पंजाबी भोजन करवाया। गौरतलब है कि इससे पहले सलमान खान भी एक विलेज को पेंट करवा चुके हैं।
ऑस्कर लाइब्रेरी में "बेबी" का स्क्रीनप्ले
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म "बेबी" के स्क्रीनप्ले को ऑस्कर लाइब्रेरी के लिए सलेक्ट किया गया है। एकेडमी की लाइब्रेरी में दुनियाभर के सिनेमा के बेस्ट वर्क को शामिल किया जाता है। "बेबी" के डायेरक्टर नीरज पांडे का कहना है, "यह यह बेहद खुशी की बात है कि हमारे काम को इतने बड़े स्तर पर सराहना मिल रही है।"

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post