Wednesday, 22 April 2015

कुमार विश्वास बोले- खेत में गेहूं-बाजरा में फर्क कर लें राहुल तो छोड़ दूंगा राजनीति

kumar visas के लिए चित्र परिणामनई दिल्ली: आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी है कि अगर वे खेतों में जाकर यह बता दें कि बाजरा कौन सा है और गेहूं कौन सा, तो वह राजनीति छोड़ देंगे। विश्वास लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ खड़े हुए थे, लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई थी।
विश्वास ने कहा, ''मैं राहुल जी को चुनौती देता हूं, अगर वो पांच खेतों में बता दें कि बाजरा कौन सा है और गेहूं कौन सा तो हम राजनीति छोड़ देंगे। हम राहुल से पूछना चाहते हैं कि जिस समय हरियाणा के किसानों की जमीन उनके जीजा अधिग्रहित कर रहे थे, उस समय उनका किसान प्रेम कहां था?'' आम आदमी पार्टी ने यह राजनीतिक हमला ऐसे वक्त में किया है, जब कांग्रेस लैंड बिल के मुद्दे पर किसानों के हित का हवाला देते हुए केंद्र की एनडीए सरकार पर निशाना साध रही है। राहुल ने बीते दो दिन में पीएम मोदी की सरकार पर हमला बोला है। एक बार किसान रैली में, जबकि एक बार संसद में। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को ऐसा लगता है कि किसानों के मुद्दे पर राहुल सारा क्रेडिट अकेले ही ले जा रहे हैं और उनकी छवि किसानों के मसीहा की तरह बनती जा रही है।
किसानों के साथ आप भी करेगी रैली 
विश्वास ने एलान किया कि उनकी पार्टी दिल्ली और अन्य राज्यों के किसानों के साथ जंतर-मंतर पर एक रैली आयोजित करेगी। इसमें पार्टी केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर विरोध करेगी।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post