ताजे घटनाक्रम में पुलिस ने उपराज्यपाल नजीब जंग से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए इजाजत मांगी है। इससे पहले नई दिल्ली जिले के डीएम संजय कुमार ने दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखकर गजेन्द्र सिंह आत्महत्या मामले के दस्तावेज/साक्ष्य लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उनके सामने पेश होने को कहा था।
डीएम ने 22 अप्रैल को भी ऐसी ही चिट्ठी लिखी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने ये कह कर मामले से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य साझा करने से मना कर दिया कि ये उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। वहीं, आप नेता ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने किसान की मौत पर आप के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया है।
गौरतलब है कि बुधवार को भूमि अधिग्रहण के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की किसान रैली के दौरान राजस्थान के दौसा के रहने वाले गजेंद्र सिंह ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। गजेंद्र की आत्महत्या का मामला सड़कों से लेकर ससंद तक गूंजा।
No comments:
Post a Comment