Saturday, 25 April 2015

ये 10 लड़कियां हैं अरबों की मालकिन, जानिए कौन हैं ये

Ten Daughters Of India Who Are Billionaireयूं तो हर लड़की अपने पैरों पर खड़ी होते हुए नाम कमाना चाहती है, लेकिन देश में ऐसी भी लड़कियां हैं जो पैदा ही अरबपति हुई हैं। इनमें से एक हैं सन ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मीडिया टाइकून कलानिधि मारन की इकलौती 22 वर्षीय बेटी काव्या मारन। काव्या ने अपने पिता के साथ बिजनेस में हाथ बंटाना भी शुरू कर दिया है।






Ten Daughters Of India Who Are Billionaireथम्स अप और लिम्का सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाले रमेश चौहान की इकलौती बेटी जंयति चौहान बिसलरी की डायरेक्टर हैं। वह कंपनी में बतौर डायरेक्टर मार्केटिंग और ब्रांडिंग का काम देखती हैं।









Ten Daughters Of India Who Are Billionaireस्टील किंग लक्ष्मी मित्तल की बेटी वंशिका मित्तल ग्रुप की होल्डिंग कंपनी एलएनएम होल्डिंग्स, आर्सेलर मित्तल, मित्तल स्टील, टीजेएससी में 2004 से डायरेक्टर हैं।









Ten Daughters Of India Who Are Billionaireअनन्याश्री बिजनेस टाइकून कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। इन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।











Ten Daughters Of India Who Are Billionaireमुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को फोर्ब्स ने एशिया की पांचवी सबसे पावरफुल बिजनेस वुमेन का दर्जा दिया है। 23 साल की ईशा रिलायंस जियो इंफोकॉम और रिलायंस रिटेल वेंचर की निदेशक हैं।









Ten Daughters Of India Who Are Billionaireआईटी टायकून शिव नाडर की बेटी रोशनी नाडर मल्होत्रा शिव नाडर फाउंडेशन की ट्रस्टी हैं और एचसीएल की सीईओ और एग्जिक्युटिव डायरेक्टर हैं।










Ten Daughters Of India Who Are Billionaireतान्या दुबैश गोदरेज ग्रुप के आदि गोदरेज की बेटी हैं, जिन्होंने 1996 में पिता की कंपनी एक मैनेजमेंट ट्रेनी की तरह ज्वाइन की थी। इस समय तान्या गोदरेज इंडस्ट्रीज की चीफ ब्रांड ऑफिसर हैं। तान्या की छोटी बहन हैं निसब, जिन्होंने हार्वर्ड से पढ़ाई की है और अब गोदरेज एग्रोवेट का काम देख रही हैं।







Ten Daughters Of India Who Are Billionaireकुशाल पाल सिंह की बेटी पिया सिंह इस समय डीटी सिनेमाज और डीएलएफ रिटेल डेवलपर्स की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वह डीएलएफ की फुल टाइम डायरेक्टर भी हैं।









Ten Daughters Of India Who Are Billionaire24 साल की अवनी बियानी फ्यूचर ग्रुप के किशोर बियानी की बेटी हैं, जो इस ग्रुप की चीफ एग्जिक्युटिव हैं। इनकी छोटी बहन अशनी भी कंपनी में डायरेक्टर हैं।









Ten Daughters Of India Who Are Billionaireलक्ष्मी वेणु टीवीएस मोटर्स के एमडी वेणु श्रीनिवासन की बेटी हैं, जो टीवीएस की होल्डिंग कंपनी सुंदरम क्लेटन लिमिटेड में वाइस प्रेसिडेंट हैं।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post