Wednesday, 22 April 2015

वॉट्सऐप यूजर्स पढ़ें यह खबर, वॉट्सऐप सीईओ ने शेयर किया है कुछ नया

whatsapp के लिए चित्र परिणामवॉट्सऐप के सीईओ जेन कॉम ने बताया है कि हर महीने 80 करोड़ लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं। जनवरी, 2015 तक यह संख्या 70 करोड़ थी यानी पिछले 3 महीनों में वॉट्सऐप के 10 करोड़ यूजर्स बढ़े हैं।

कॉम ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि अन्य मैसेजिंग सर्विस प्रदाता अपने रजिस्टर्ड यूजर्स के संख्या के बारे में खुलासा करते है, एक्टिव यूजर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं देते हैं।
वॉट्सऐप यूजर्स की यह संख्या इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क्स में से एक बनाती है। वॉट्सऐप यूजर्स के मामले में ट्विटर (28 करोड़ 80 लाख यूजर्स) और इंस्टाग्राम (30 करोड़ यूजर्स) को भी पछाड़ दिया है। फिलहाल फेसबुक नंबर एक के पायदान पर काबिज है। फेसबुक पर हर महीने करीब 1 अरब 39 करोड़ यूजर्स साइन इन करते हैं। फेसबुक मैसेंजर ऐप पर एक्टिव यूजर्स की संख्या 60 करोड़ है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post