Wednesday, 22 April 2015

केजरीवाल की रैली में किसान ने की ख़ुदकुशी



नई दिल्ली दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की किसान रैली के दौरान एक किसान ने खुदकुशी कर ली है। इस किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। गजेंद्र नाम का ये किसान दौसा जिले के नांगल झामरवाड़ा गांव का रहने वाला था।
आज जंतर मंतर पर लैंड बिल के खिलाफ दिल्ली में आप की किसान रैली चल रही थी। इस रैली में सीएम केजरीवाल समेत आप के कई दिग्गज नेता मौजूद थे। इसी दौरान गजेंद्र ने गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद रैली स्थल में हंगामा मच गया।
किसान गजेंद्र राजस्थान का रहने वाला था और खासतौर पर केजरीवाल की रैली में शामिल होने आया था। वह रैली के दौरान जंतर-मंतर के पास मौजूद बड़े से पेड़ पर चढ़ गया और अपने गमछे से फांसी लगाने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखा और उसे रोकने की कोशिश की गई। कुछ लोग पेड़ पर चढ़े और उसका फंदा हटाकर नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस आकर उसे अपनी गाड़ी में लेकर गई। इस बीच रैली में भाषणों का दौर चलता रहा। कुछ देर बाद खबर आई की किसान की मौत हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post