Tuesday, 21 April 2015

चलती बस में लगी आग, 9 जिंदा जले

9 people dead in burning bus in upयूपी के अमेठी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बस में आग लगने की वजह से बस में 9 लोग जिंदा लाश बन गए हैं। 
अमेठी जिले के पीपरपुर थाने के अंतर्गत फैजाबाद-इलाहाबाद हाइवे पर त्रिसुंडी के पास मंगलवार की सुबह अचानक रोडवेज बस में आग लग गई। 
बस में आग लगने से 9 लोग जिंदा जल गए। जलने वाले इन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। 
आग कितनी भयावह थी इस बात का अंदाजा लोगों के मरने से ही समझ आ रहा है। 
9 लोगों के मरने के अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। 
इन घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है, जलने की वजह से उन्हें बस से निकालना बेहद ही कठिन रहा।
घायलों को जिला अस्पताल सुल्तानपुर में इलाज के लिए भेजा गया।
माना जा रहा है कि बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फैजाबाद डिपो की बस संख्या यूपी ४४ एटी ०५८५ इलाहाबाद जा रही थी।
आग लगने के काफी समय के बाद पुलिस की ओर से सहायता पहुंच सकी। शुरुआत में गांव वालों की मदद से ही इस आग से घायल हुए लोगों का इलाज किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post