लांबा ने युवक को थप्पड़ भी जड़ दिया। अपनी शिकायत में आप विधायक ने बताया कि आरोपी युवक ने उन्हें अश्लील इशारा किया और जान बूझकर छूने की कोशिश की।
विधायक के साथ मौजूद समर्थकों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार दोपहर हुई। विधायक अलका गालिब की हवेली से टाउन हॉल की ओर अपने कुछ समर्थकों के साथ पैदल ही जा रही थीं।
जैसे ही वह टाउन हॉल के पास पहुंचीं। एक युवक ने उन्हें गलत ढंग से इशारा किया और पास आने की कोशिश की। जब आरोपी उन्हें छूने की कोशिश करने लगा तो अलका ने उसे थप्पड़ मार दिया।
उसके बाद समर्थकों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बलजीत नगर निवासी राकेश (22) के रूप में हुई है।
No comments:
Post a Comment