Thursday, 23 April 2015

अगले कुछ महीनों में बजाज लॉन्‍च करेगा 5 मोटरसाइकिल

स्‍वदेशी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी बजाज ऑटो अगले कुछ महीनों के दौरान पांच और बाइक्‍स को लॉन्‍च करेगा। नई लॉन्‍च की जाने वाली बाइक्‍स को अलग-अलग सेगमेंट के लिए पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल के शुरुआती तीन महीनों में कंपनी ने पल्‍सर आरएस200, सीटी100 और नई प्‍लेटिना लॉन्‍च की है।
आइए जानते हैं, इस साल कौन-कौन सी बाइक सड़क पर उतरने वाली हैं :
बजाज पल्‍सर 200एएस (एडवेंचर स्‍पोर्ट)
पल्‍सर आरएस200 के बाद बजाज एक और स्‍पोर्ट्स बाइक लॉन्‍च करने की तैयारी में है। इस बार 200एस लॉन्‍च की जाएगी। इस बाइक को दुनिया के कई देशों में पहले ही लॉन्‍च किया जा चुका है। यह बाइक 200एनएस मॉडल पर आधारित है। इस बाइक में बड़ी विंडशील्‍ड और प्रोजेक्‍टर हेडलैम्‍प दिए गए हैं। इस बाइक में सिंगल सिलिंडर वाला 199.5सीसी का इंजन लगाया गया है।
अनुमानित मूल्‍य : 1.20 लाख से 1.30 लाख रुपए
बजाज पल्‍सर 400एसएस
बजाज ने 2014 के दिल्‍ली ऑटो एक्‍सपो में पल्‍सर 400एसएस को प्रदर्शित किया था। इस इस बाइक में केटीएम ड्यूक 390 का इंजन लगाया गया है।
अनुमानित मूल्‍य : 1.60 लाख से 1.80 लाख रुपए
पल्‍सर 160एनएस
सुजुकी गिक्‍सर 155, यामाहा एफजेड-एस वर्जन 2.0 और होंडा सीबी ट्रिगर की लॉन्चिंग के बाद देश में नेकेड बाइक्‍स की मांग बढ़ गई है। खरीदारों की मांग को देखते हुए बजाज ने भी इस सेगमेंट की बाइक लॉन्‍च करने की योजना बनाई है। इसके लिए पल्‍सर 160एनएस को पेश किया जाएगा, जो पल्‍सर 150सीसी का स्‍थान लेगी। जहां पल्‍सर 200एसएस और 400एसएस प्रीमियम सेगमेंट की बाइक्‍स हैं, वहीं 160एनएस किफायती दाम वाली होगी।
अगर इंजन की बात करें तो पल्‍सर 160एनएस में 160सीसी का इंजन लगाया गया है, जो सिंगल सिलिंडर है। इस बाइक में 5-स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है।
अनुमानित दाम : 70,000 रुपए
पल्‍सर 400सीएस
बजाज की नई पल्‍सर 400सीएस क्रूज स्‍पोर्ट्स बाइक असल में पल्‍सर 400एसएस की स्‍ट्रीट फाइटर वर्जन है। इसमें इंजन और पावर एक समान ही है। इस बाइक में भी केटीएम ड्यूक 390 इंजन लगाया गया है, जिसकी खासियत ट्रिपल स्‍पार्क टेक्‍नोलॉजी है।
अनुमानित दाम : 1.60 लाख से 1.80 लाख रुपए के बीच
बजाज न्‍यू एवेंजर
यह कंपनी की पहली ऐसी बाइक है जो क्रूजर स्‍टाइल में बनाई गई है। एवेंजर को लॉन्चिंग के बाद से अब तक 3 बार अपडेट किया जा चुका है। इस बाइक को 2005 में लॉन्‍च किया गया था। 2010 में इसे पहली बार अपडेट किया गया था, जबकि इस साल इसका तीसरा अपडेट वर्जन पेश किया जाएगा।
इस बार बाइक में डिजाइन के साथ ही साथ टेक्‍नीकल अपडेट्स भी होंगे। ऐसी उम्‍मीद है कि बजाज इसमें 200सीसी का इंजन लगाएगा, जो पल्‍सर 200एनएस में भी उपयोग किया गया है।
अनुमानित कीमत : 80,000 रुपए

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post