रैली में किसान गजेंद्र आत्महत्या मामले में आम आदमी पार्टी घिरती जा रही है। आप नेताओं के खिलाफ बयानबाजी तो हो ही रही है, अब उन पर स्याही भी फेंकी जा रही है। मालवीय नगर क्षेत्र से विधायक सोमनाथ भारती को बृहस्पतिवार को आइआइटी में आयोजित कार्यक्रम उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब कुछ लोगों ने उनके ऊपर स्याही छिड़क दी। भारती ने बताया कि स्याही छिड़कने वाले नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, केजरीवाल मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। सूत्रों के अनुसार, इस कार्यक्रम में भारती के साथ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी आना था। सिसोदिया को ऐसी किसी घटना की आशंका थी, इसलिए ऐन वक्त पर वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
जानकारी के अनुसार सोमनाथ भारती आइआइटी द्वारा गरीब बच्चों के लिए शुरू की जा रही एक योजना के उद्घाटन समारोह में शाम को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद वह मीडिया से बातचीत कर रहे थे तभी चार-पांच लोग आए और उनके ऊपर लाल रंग की स्याही स्प्रे कर दी। वे मोदी जिंदाबाद, केजरीवाल हत्यारा है के नारे लगा रहे थे। इस घटना के बाद वहां असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। सोमनाथ भारती के साथ कुछ आप वालंटियर भी थे। उन्होंने भारती को तुरंत सुरक्षा घेरे में ले लिया, इसलिए स्याही उनकी शर्ट तक ही पहुंच सकी।
All Latest Hindi news. Bihar Samachar, India News, Sports News, Gov Jobs, one of the best news of bihar
Friday, 24 April 2015
दिल्ली में आप विधायक पर फेंकी स्याही।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment