गुजरात सरकार के इस ऑफर के तहत आप नैनो को बनते हुए देख सकेंगे। इसके अलावा सरैमिक इंडस्ट्री, एशिया की सबसे बड़ी अजंता क्लॉक फैक्ट्री, टाटा कैमिकल्स, रिलायंस रिफाइनरी, एशियन पेंट आदि की उत्पादन इकाई का दौरा कर सकेंगे। इस टूर का ऑफर टूरिज्म कॉर्पोरेशन ऑफ गुजरात लिमिटेड और उसकी स्टेट पार्टनर टूरिज्म एजेंसी अक्षर ट्रैवल्स की ओर से दिया गया है।
इस टूर को पर्यटक अपने हिसाब से मैनेज कर सकते हैं। इसका नाम ‘इंडस्ट्रियल टूर ऑफ गुजरात’ रखा गया है। अलग-अलग शहरों में जाने के लिए खर्च घट-बढ़ सकता है। पर्यटक राजकोट, जामनगर, द्वारका, सोमनाथ, भावनगर, अहमदाबाद, बड़ौदा, सूरत के थ्री स्टार होटलों में ठहर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment