Friday, 24 April 2015

गांवो के विकास के मुद्दे पर पीएम गंभीर


पंचायती राज व्यवस्था से खत्म होना चाहिए एसपी कल्चर : नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर कहा कि अब गांवों के विकास के तरीके पर विचार करने की जरूरत है। मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत गांवों में बसता है। हमें यह सोचने की जरूरत है कि हम अपने गांवों का विकास कैसे करें।
उन्होंने कहा, कि हमारे गांवों के प्रति 'गौरव' और 'सम्मान' का दृष्टिकोण होना चाहिए। हमें अपने गांवों पर गर्व महसूस करना चाहिए। मोदी ने कहा कि किसी भी गांव में बसने वाले लोग बड़े सपने देखते हैं। उन्होंने कहा, कि हमें यह सोचना चाहिए कि हम अगले पांच सालों में अपने गांवों के लिए क्या उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।
वहीं शिक्षा पर जोर देते हुए मोदी ने कहा,कि बीच में स्कूल छोड़ देने के विषय में हमें चिंतित होना चाहिए। गांव में बच्चों का बीच में पढ़ाई छोड़ देना,हमारे लिए चिंता का विषय है। हर किसी को शिक्षित होना चाहिए। मोदी ने "अपना गाँव अपना विकास" का नारा दिया |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह एसपी कल्चर खत्म होना चाहिए और यदि महिला पंचायत प्रतिनिधि चुनी गयीं हैं तो उन्हें काम करने का मौका मिलना चाहिए|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पंचायत व गांव के लिए विकास के लिए सिर्फ बजट की नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति की भी जरूरत है. उन्होंने कहा कि इसकी कमी दिख रही है. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी का माहौल होना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे गांव का रूप रंग बदल जायेगा |

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post