Tuesday, 28 April 2015

बगदादी की मृत्यु, कौन होगा अब आईएस का सरगना ?



नई दिल्ली रेडियो ईरान के मुताबिक आईएस सरगना अबू अल बगदादी की मौत हो गई है। अगर ये खबर सही है तो आईएस के लिए ये सबसे बड़ा झटका होगा और उसके खिलाफ मोर्चा ले रही सेनाओं के लिए सबसे बड़ी कामयाबी।
इसी साल मार्च में अमेरिका की अगुवाई में यहां जो हवाई हमला किया गया, उसमें बगदादी को गंभीर चोटें आई थी। पहले यह चोट बगदादी के लिए जानलेवा साबित हो रही थी लेकिन पिछले कुछ दिनों में उसकी सेहत में सुधार देखा गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल होने के चलते बगदादी अपने गुट की गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा था।
अगर बगदादी के मारे जाने की खबर सही है तो आईएस के लिए आने वाले दिन भारी पड़ सकते हैं। उसकी हालत ठीक वैसी हो सकती है जैसी ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अलकायदा की हो गई है। बगदादी आईएस की मुख्य धुरी रहा है और उसने खुद को खलीफा घोषित करने के बाद इस संगठन पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली थी। अगर उसकी मौत की खबर सही है तो आईएस के लिए मैदान पर जमे रहना मुश्किल हो जाएगा।
बगदादी वो नाम है जिसने दहशत के साथ आईएस को दुनिया के सबसे क्रूर आतंकी संगठन के तौर पर स्थापित कर दिया। बगदादी के नाम पर ही भारी संख्या में युवा आईएस से जुड़े और मरने मिटने को तैयार हो गए। बगदादी ने वो कर दिखाया जो लादेन तो क्या इससे पहले कोई नहीं कर सका। बगदादी की अपील पर यूरोप तक से युवा इराक-सीरिया पहुंच गए।
अगर बगदादी की मौत हो गई है तो अब आईएस की कमान कौन संभालेगा। क्या उसे भी खलीफा घोषित किया जाएगा। आईएस को ऐसा नेता चाहिए होगा जो हर बात पर खरा उतरे। उसमें ना सिर्फ संगठन क्षमता हो बल्कि धर्म का भी गहरा ज्ञान हो। क्या आईएस को ऐसा नेता मिल पाएगा। किसी समय आईएसआईएस की ओर से उमर अल सिंसासी को बगदादी के उत्तराधिकारी बनाने का फैसला किया गया था, पर बात अधूरी रह गई थी। उमर विदेशी लड़ाकों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में माहिर था, लेकिन धर्म से जुड़ी बातों में उसका ज्ञान सीमित था। ऐसे में देखना है कि क्या उमर आईएस की कमान संभालेगा या किसी और आतंकी को ये जिम्मेदारी दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post