Tuesday, 21 April 2015

भीषण आग की चपेट में दो राजधानी ट्रेनें, मचा हड़कंप

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी दो ट्रेनों में मंगलवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। यार्ड में खड़ी भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन में पहले आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि पास ही खड़ी दूसरी राजधानी को भी इसने अपनी चपेट में ले लिया।
two shatabdi's catches fire at new delhi railway station yard
मंगलवार दिन में वाशिंग यार्ड में खड़ी भुवनेश्वर राजधानी की 2 बोगियों में आग लगी। भीषड़ आग को देखते हुए तुरंत ही मौके पर फायर ब्रिगेड के 15 फायर इंजीनियर्स पहुंच गए। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
भुवनेश्वर राजधानी में लगी आग की चपेट में पास में ही खड़ी सियालदाह एक्सप्रेस की पैन्ट्री और तीन एसी बोगियां भी आ गईं।
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। राहत देने वाली बात ये है कि इस भीषड़ अग्नि कांड में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
दो ट्रेनों में आग लगने के वावजूद इसकी चपेट में कोई नहीं आया क्योंकि यह दोनों ही ट्रेनें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के वाशिंग यार्ड में सफाई के लिए खड़ी थीं और इसमें कोई सवार नहीं था।


No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post