रोड्स ने ट्वीट कर दी जानकारी
रोड्स ने ट्वीट किया, "बेबी रोड्स की तरफ से मुंबई इंडियन्स को गुड लक। इंडिया जीनी रोड्स का जन्म दोपहर 3.29 बजे हुआ और जन्म के समय उसका वजन 3.7 किलोग्राम था। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।" रोड्स ने यह ट्वीट मुंबई इंडियन्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच चल रहे मैच के दौरान किया। उस मैच में दिल्ली ने मुंबई को 37 रन से हरा दिया।
सांता क्रूज हॉस्पिटल में हुआ था जन्म
रोड्स की बेटी का जन्म मुंबई के सांता क्रूज हॉस्पिटल में हुआ। रोड्स और उनकी पत्नी मेलानी जीनी इस बच्ची को लेकर काफी उत्साहित थे। रोड्स इसी कारण दिल्ली टीम के साथ नहीं जा सके थे।
No comments:
Post a Comment