Saturday, 25 April 2015

सलमान ने स्‍कूटर का 54 किमी माइलेज का किया दावा, मिला 22

फिल्म अभिनेता सलमान खान को सुजुकी एक्सेस-125 स्कूटर का विज्ञापन में ज्यादा माइलेज का दावा करना महंगा पड़ गया। उनके इस दावे के खिलाफ सागर के दिनेश जैन ने उपभोक्ता फोरम में परिवाद पेश किया। इस पर फोरम ने हाल ही में सलमान खान और सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पुणे को सेवा में कमी मानते रिमाइंडर नोटिस जारी किया है।
फोरम ने नोटिस में कहा कि यदि समयसीमा में जवाब पेश नहीं किया तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष आरके कोष्टा ने मामले की मामले की अंतिम सुनवाई 7 मई को तय कर दी है।
दरअसल, सलमान ने विज्ञापन में स्कूल का 54 किमी प्रति लीटर माइलेज का दावा किया था। लेकिन सागर के दिनेश जैन ने अपने दायर परिवाद में माइलेज महज 22 से 25 किमी प्रति लीटर ही बताया। अगस्त 2013 को भेजा था नोटिस फिर रिमाइंडर नोटिस भी भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।
उपभोक्ता फोरम ने भ्रामक विज्ञापन के मामले में सलमान खान को 20 अगस्त 2013 को नोटिस जारी किया था। लेकिन सलमान खान की ओर से 1 वर्ष 8 माह बीत जाने के बाद भी इस नोटिस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कोर्ट ने इस बीच चेतावनी के लिए रिमांइडर नोटिस भी सलमान को भेजा था। लेकिन न्यायालय के नोटिस की अवहेलना किए जाने पर अब उपभोक्ता फोरम ने एक पक्षीय कार्रवाई करने का फैसला कर लिया है।
इन कंपनी और फर्मों को भी बनाया है प्रतिवादी
राशि ट्रैक्टर्स भागवानगंज सागर, सुजुकी मोटर साइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पुणे, एआएआई द ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया पुणे, सलमान खान पिता सलीम खान निवासी बांद्रा वेस्ट मुुंबई
ये है मामला
मैंने 26 जनवरी 2012 को भगवानगंज स्थित राशि ट्रैक्टर्स ऑटोमोबाइल शोरूम से सुजुकी एक्सेस-125 स्कूटर खरीदा था। इस गाड़ी का विज्ञापन टीवी पर सलमान खान करते थे। अखबारों में भी ब्रांड एंबेसेडर की हैसियस से गाड़ियों के साथ सलमान खान होते थे। कंपनी ने विज्ञापन में स्कूटर का माइलेज 54 किमी प्रति लीटर (पेट्रोल) होने का दावा किया था। लेकिन गाड़ी खरीदने के बाद से ही सिर्फ 22 से 25 किमी प्रतिलीटर का एवरेज दिया। मैंने जिसकी शिकायत कंपनी से की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
सुजुकी कंपनी को वैधानिक नोटिस भेजकर समस्या बताई और उसका निराकरण करने की मांग की। लेकिन जब डेढ़ साल तक इस ओर कंपनी ने भी ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा विज्ञापन में माइलेज और गाड़ी की खूबियां भी सलमान खान द्वारा बताई गई थीं। मैंने सलमान खान और उनके द्वारा किए दावे से प्रभावित होकर ही सुजुकी एक्सेस स्कूटर खरीदा था। इसके बदले में सुजुकी के अधिकृत डीलर राशि ट्रैक्टर्स को 46 हजार 600 रुपए 13 प्रतिशत वैट टैक्स समेत भुगतान किया था। मेरी कहीं सुनवाई नहीं हुई तो मैंने उपभोक्ता फोरम में परिवाद पेश किया।

No comments:

Post a Comment

Ads Inside Post