प्रस्ताव पर हो रहा है विचार-
खबर है कि केंद्र सरकार ऎसे ही एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है जिसमें अब बाघ की बजाय शेर को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जा सकता है। इसके लिए झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमाल नाथवानी ने ऎसा प्रस्ताव पर्यावरण मंत्रालय के अधीन काम करने वाले नैशनल बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ को भेजा है।
बाघ को अस्तित्व को खतरा-
सूत्रों के अनुसार नाथवानी के प्रस्ताव का विरोध भी शुरू किया जा चुका है। वाइल्ड लाइफ एक्टीविस्ट्स के अनुसार शेर को राष्ट्रीय पशु बनाने से बाघों के अस्तित्व को बचाने का अभियान खतरे में पड़ सकता है। बताया गया है कि शेर को राष्ट्रीय पशु बनाने पर बाघों के अभयारण्यों के पास औद्योगिक प्रोजैक्ट्स लगाने की मंजूरी आसानी से मिल सकती है। इसके लिए पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अध्यक्षता में इस मामले पर चर्चा भी हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment