घायलों में से दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घायलों में से कुछ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ के परिजन घायलों को लेकर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल चले गए हंै। मृतकों में कोचिंग संचालक मोहम्मद साजिद अली, शैलेश गुप्ता, मोनू गुप्ता और पप्पू खान शामिल है, जबकि तीन अन्य की पहचान तत्काल नहीं की जा सकी है।
जमकर हुई तोड़फोड़
इस बीच घटना के बाद लोगों ने सीवान सदर अस्पताल में डॉक्टरों के मौजूद ना होने को लेकर जमकर तोड़फोड़ की और अस्पताल में आग लगा दी। उग्र लोगों ने अस्पताल परिसर में खड़े एक एम्बुलेंस समेत पांच वाहनों को भी जला दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटा दिया है। शहर के कई हिस्सों में लोग इस घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहे हंै। स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में बतायी जाती है।
No comments:
Post a Comment